फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for killing a youth in a fight

Bareilly News: मारपीट की रंजिश में युवक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 06:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 Apr 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for killing a youth in a fight
भमोरा। मारपीट और कहासुनी की रंजिश मानते हुए गांव भीकमपुर निवासी कल्यान सिंह (48) की हत्या करने के आरोपियों नरवीर और फूलसिंह को बृहस्पतिवार दोपहर गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएचओ भमोरा पवन कुमार ने बताया कि गांव भीकमपुर निवासी धर्मपाल ने तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि उनके भाई कल्यान सिंह को झाड़ियों में छिपे आरोपियों ने घात लगाकर तमंचे से गोली मारी। इससे कल्यान की मौत हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे धर्मपाल पर भी फायरिंग की। आरोपियों के पास कई असलाह थे। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग गे। आरोपियों में गांव के फूल सिंह, सत्येंद्र, दीपक, सुनील, जोगेंद्र, नरवीर और जीराज शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बल्लिया-दातागंज मार्ग स्थित खाली पड़े ईंट भट्ठे के पास से फूल सिंह और नरवीर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन



पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस के मुताबिक, फूल सिंह ने बताया कि एक साल पहले कुड्डा बाजार में कल्यान सिंह के परिजनों से उसकी मारपीट-कहासुनी हुई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश थी। कुछ दिन पहले साथी जीराज का कल्याण से विवाद हुआ था। वह भी रंजिश मानता था। इसके बाद साथियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 18 अप्रैल की सुबह खेत पर जाने के दौरान कल्यान को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन,
अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - पवन कुमार सिंह, एसएचओ, भमोरा
000000000000000000
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

बहेड़ी। देवरनियां पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है। संवाद
00000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed