{"_id":"6a11f4337629f12903061eb9","slug":"accused-arrested-for-hitting-government-vehicle-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4217-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिवहन निगम की टीम को कुचलने की कोशिश, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिवहन निगम की टीम को कुचलने की कोशिश, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
Sun, 24 May 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 24 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
आरोपी रियाज
- फोटो : संवाद
बरेली के आंवला इलाके में पुलिस ने परिवहन निगम के सरकारी वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में परिवहन विभाग अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उसको कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर वीनू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:00 बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम एआरटीओ बदायूं हरिओम, पीटीओ अभिनव चौधरी, विनय मिश्रा, रमेश चंद्र प्रजापति बदायूं -बरेली सीमावर्ती क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान रामनगर-आंवला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट व ओवरहाईट, ओवरलोड रेत से भरा हुआ ट्रक निकला तो टीम ने वाहन को रोकने का इशारा दिया, जिसको देखकर चालक जानबूझकर ट्रक को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
प्रवर्तन दल को जान से मारने की कोशिश का आरोप
टीम ने प्रवर्तन वाहन से पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने लापरवाही और जानबूझकर प्रवर्तन दल के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से सरकारी वाहन को टक्कर मारी, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टीम की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी रियाज निवासी ग्राम सोनकपुर थाना स्वार जिला रामपुर को रामनगर रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास रोककर ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही अन्य मामलों की चार रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन