{"_id":"67d9cdcd48646650150388ad","slug":"accusation-of-burning-cows-by-setting-fire-to-garbage-dump-uproar-bareilly-news-c-400-1-ala1001-648-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कूड़े के ढेर में आग लगाकर गोवंश को जलाने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कूड़े के ढेर में आग लगाकर गोवंश को जलाने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
आंवला। गोवंश कूढे मे जलाने की सूचना पर हंगामा करते कार्यकर्ता-संवादआंवला। घटना स्थल पर मौजू
आंवला। कूड़े में मृत गोवंश जलाए जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
मंगलवार की रात विहिप, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि सोसाइटी से बिसौली की ओर जाने वाले बाइपास रोड के किनारे पालिका द्वारा लगाए गए कूड़े के ढेर में एक गोवंश को जला दिया गया है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोड पर बाइक खड़ी करके हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। सूचना पर सीओ नितिन कुमार, इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम नहने राम व पालिका ईओ जितेंद्र कुमार भी पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर 20 मिनट बाद जाम खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर दी है।
विहिप पदाधिकारी आशीष पाठक, जयदीप पारासरी आदि कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार द्वारा पराली जलाने पर रोक लगाई गई है। पालिका के कर्मचारी रोजाना इस जगह पर कूड़े के ढेर में आग लगाकर पर्यावरण को दूषित करते हैं। इसकी शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। इस मामले में ईओ का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। वह गोवंश न होकर भैंस का पड्डा है। उसको गोरक्षा टीम की देखरेख में दफन करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
--
100 मीटर तक कूड़े के ढेर
हंगामे की सूचना पर पालिका कर्मचारियों ने कूड़े की आग को बुझाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के दोनों किनारों पर करीब सौ मीटर तक कूड़े के ढेर लगे हैं, जिसमें अक्सर आग लगा दी जाती है।