फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accountant issued two different Khasras for the same land

Bareilly News: लेखपाल ने एक ही जमीन के दो अलग-अलग खसरे जारी कर दिए

Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Accountant issued two different Khasras for the same land
बहेड़ी। एक महिला ने लेखपाल पर एक ही गाटा संख्या के दो अलग-अलग खसरा जारी करने का आरोप लगाया है। शेरगढ़ के कस्बा मुरावान निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी ने छह जून 2023 को दो लोगों से कुछ जमीन आवास निर्माण के लिए खरीदी थी। वृद्धा ने जब आवास का निर्माण शुरू कराया तो स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक रास्ता बताते हुए इसका विरोध किया।
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल ने जमीन की पैमाइश की। लेखपाल ने सार्वजनिक रास्ते और तालाब की बात कहते हुए पीड़िता के समक्ष न्यायालय के आदेश पर निर्माण कराने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि लेखपाल ने गाटा संख्या-146 के दो अलग-अलग खसरा जारी किए हैं, जबकि दस्तावेज में तालाब और सार्वजनिक रास्ते का कोई जिक्र नहीं है। पीड़िता ने मांग की है कि अधिकारियों की मौजूदगी में उनके प्लॉट की किसी अन्य लेखपाल से पैमाइश करा दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed