फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Account will not be closed for three months despite not giving KYC

केवाईसी न देने के बावजूद तीन महीने तक बंद नहीं होगा खाता

Thu, 02 Apr 2020 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Account will not be closed for three months despite not giving KYC
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में सरकार की घोषणा के बाद पांच लाख ग्राहकों को राहत

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में करीब पांच लाख खाताधारकों को यह राहत दी गई है कि वे बगैर केवाईसी के भी तीन महीने तक खाते का संचालन कर सकते हैं। ग्राहकों के केवाईसी न देने पर तमाम बैंकों ने इन खातों के संचालन पर रोक लगा दी थी। अब इन खातों में आने वाली रकम की निकासी भी की जा सकेगी।

करीब 14 लाख जनधन खातों के साथ कई लाख सामान्य खाते भी हैं। एसबीआई, पीएनबी सहित कई बैंकों ने हाल में उन खातों के संचालन पर रोक लगा दी थी, जिन ग्राहकों ने केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया था। अब लॉकडाउन में सरकार ने ऐसे खाता धारकों को राहत देते हुए उनके खातों के तीन महीने तक संचालित रहने की अनुमति दे दी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले के बाद करीब पांच लाख खाताधारकों को राहत मिली है। बताते हैं कि केवाईसी न देने वालों में ज्यादातर जनधन और मजदूरों के खाते हैं। इनके साल में कई बार पलायन करने के खातों का संचालन सही से नहीं हो पाता। गौरतलब है कि सरकार ने लॉकडाउन में जनधन महिला खाताधारक और मजदूरों के खाते में आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed