{"_id":"61df3d2503ee7f5b001708a0","slug":"accident-in-cb-ganj-bareilly-news-bly4723592193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज में एक्सीडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज में एक्सीडेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज/दुनका। मंडी से सब्जी लेकर सहोड़ा बाजार जा रहा लोडर बड़ा बाईपास पर टायर फटने से पलट गया। हादसे में 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता जाफर अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक भाग गया।
शीशगढ़ के गांव ढकिया डाम गांव निवासी ओमप्रकाश, दुनका निवासी अफजल, कलीम, सहोड़ा निवासी जयपाल, संतोष, विजय पाल, शाही के गांव गनेशपुर निवासी जाफर अली आदि सब्जी विक्रेता बुधवार को डेलापीर मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी लेकर यहां से लौटने के दौरान लोडर वाहन का बड़ा बाईपास पर ट्यूलिया गांव के पास टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठे सभी सब्जी व्यापारी लोडर के नीचे दब गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने लोडर को सीधा करके सब्जी विक्रेताओं को बाहर निकाला लेकिन तब तक जाफर अली की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परसाखेड़ा चौकी प्रभारी विश्व देव सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए महानगर के एक निजी अस्पताल में भेजा।