{"_id":"6d72fc09f4ea2f45cf446df5bfe501f2","slug":"accident-hindi-news-204","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा व्यवसायी और बेटे को बस ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा व्यवसायी और बेटे को बस ने कुचला, मौत
बरेली
Updated Sat, 23 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्घाटन से पहले ही कुदेशिया ओवरब्रिज खून से रंग गया। बाइक सवार पटाखा व्यवसायी और बेटे को बारात की बस ने कुचल दिया। उनकी बाइक बस में फंस गई थी जो दूर तक घिसटती गई। घटनास्थल से लेकर घर तक कोहराम मचा। वहीं बस छोड़कर स्टाफ और बाराती निकल भागे।
विज्ञापन
जकाती मोहल्ला निवासी पंकज अग्रवाल की बंसल ट्रेडर्स के नाम से मिनी बाईपास पर पटाखा शाप है। रात करीब नौ बजे पुत्र रितिक के साथ वे अपनी डिस्कवर बाइक पर दुकान से घर लौट रहे थे। कुदेशिया ओवरब्रिज पर शहर की ओर वाली ढाल पर उतरते वक्त सामने से आ रही मिनी बस ने इनकी बाइक को दाहिनी साइड से रौंद दिया। बाप बेटे की चीखें हवा में गूंज गईं तो बस ड्राइवर ने हड़बड़ाहट में और रेस दे दी। तब बस बाइक के साथ पिता पुत्र को करीब सौ मीटर खींचती ले गई। बस रुकी तो पंकज की सांसें थम चुकी थीं। वहीं रितिक तड़प रहा था। इसके साथ ही ड्राइवर से लेकर बस में मौजूद लोग निकल भागे। करीब बीस मिनट रितिक तड़पता रहा। तब प्रेमनगर थाने की छावनी चौकी पुलिस पहुंची और इन्हें एंबुलेंस से पड़ोस के निजी अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने तक रितिक की भी मौत हो गई। यहां घरवाले भी आ चुके थे। दोनों शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिए गए। दो घंटे बाद चौकी प्रभारी रविशंकर ने बाइक को बस के नीचे से खिंचवाया। उन्होंने बस के पीछे लिखे नंबर से तस्दीक की तो पता चला कि बस फतेहगंज पश्चिमी के किसी वकार नाम के व्यक्ति की थी। फतेहगंज से ही बारात के लिए बुक करके बरेली लाई गई थी, घटना के वक्त बारात वापस लौट रही थी। पुलिस से एक बार बात होने के बाद बस मालिक ने नंबर बंद कर लिया।
विज्ञापन