{"_id":"d2f922dc5485d90080e0a501d5a1b834","slug":"accident-hindi-news-203","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन हेलमेट ट्रिपल राइडिंग का शिकार बना बाइक सवार, ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन हेलमेट ट्रिपल राइडिंग का शिकार बना बाइक सवार, ट्रक ने कुचला
बरेली
Updated Sat, 23 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट दो महिलाओं को लेकर बाइक सवार को बड़ा बाईपास के इनवर्टिस मोड़ पर ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई तो पत्नी और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। डाक विभाग में उसकी नौकरी लगभग पक्की हो गई थी।
विज्ञापन
फरीदपुर के पचौमी निवासी हरीराम शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी जावित्री और अपने बड़े बाई रामकृष्ण की पत्नी जशोदा को लेकर बाइक से फरीदपुर जा रहा था। इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के आगे बड़ा बाईपास मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिलाएं छिटककर दूर जा गिरीं तो ट्रक का कुछ हिस्सा हरीराम के ऊपर होता हुआ निकल गया। चालक ट्रक लेकर फरीदपुर दिशा में भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बिथरी थाने की रजऊ चौकी को सूचना दी। करीब बीस मिनट बाद पहुंची पुलिस ने ऑटो से इन लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने हरीराम को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में हरीराम के परिवार के लोग आ गए। जावित्री का पैर फट गया जिसका आपरेशन किया गया। जशोदा की हालत में सुधार था।
विज्ञापन
मृतक के भाई भूपराम ने बताया कि उनके बहनोई डाक विभाग में बड़े अधिकारी हैं। विभाग में किसी छोटे पद के लिए उनके कहने पर हरीराम ने आवेदन किया था। हरीराम की नियुक्ति लगभग होने ही वाली थी। इसी सिलसिले में बहनोई से मिलने हरीराम बरेली आया था। साथ में पत्नी और भाभी को खरीदारी कराने ले आया था। उन्होंने बताया कि चार भाईयों में हरीराम तीसरे नंबर का था। उसके तीने बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन