फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

डिवाइडर से पलटी कार, दो युवकों की मौत

Mon, 06 Sep 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
ओयल। चौकी क्षेत्र के ग्राम गजनीपुर के पास सीतापुर-लखीमपुर फोर लेन पर एक जायलो कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कार में सवार होकर चार लोग सीतापुर से लखीमपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लखीमपुर की ओर जा रही गाड़ी मुड़ कर सीतापुर की ओर पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार उत्कर्ष शुक्ला (22) पुत्र ब्रजेश शुक्ला निवासी नौरंगाबाद, रोहित पाल (23) पुत्र देशराज पाल निवासी पटेल नगर, उमंग महिंद्रा व राणा ठाकुर निवासी पंजाबी कॉलोनी लखीमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ओयल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकाल अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उत्कर्ष शुक्ला और रोहित पाल को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अपने पुत्र उत्कर्ष शुक्ला की मौत पर विश्वास न होने के चलते परिजन एक सरकारी ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर किसी निजी अस्पताल में ले गए। वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। उत्कर्ष शुक्ला शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी भाजपा नेता अनूप शुक्ला के छोटे भाई बृजेश शुक्ला का छोटा बेटा था।
विज्ञापन

--
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने छह साल की बच्ची को कुचला, मौत
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के देवीसहायपुरवा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय बालिका को कुचल दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीसहायपुरवा निवासी रामप्रसाद की 6 वर्षीय पुत्री मीनू शनिवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक गांव के ही मजनू उर्फ राजेश ट्रैक्टर लेकर घर के सामने से निकला। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और चपेट में मीनू आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई राजेश ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन बाहर निकल आए और मीनू को जिला अस्पताल ले गए। रविवार को मीनू की इलाज के दौरान मौत हो गई । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed