फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

बदायूं से पुलिस से टकराई बाइक तीन मौत

Tue, 13 Aug 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक बाइक छोटी ज्यारत के पीछे एक पुलिया से टकरा गई, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कबूलपुरा गौटिया निवासी हाकिम सिंह की मासूम बेटी खुशी की अचानक मौत हो गई थी। परिवारवाले शाम करीब चार बजे उसके शव को दफन करने के लिए सोत नदी किनारे गए थे। उनके साथ मोहल्ले के राधे (35), दिनेश (30), राजू (35) और राजीव (31) भी एक बाइक पर सवार थे। उस दौरान कोई युवक हेलमेट नहीं लगाए था। बताते हैं कि हाकिम सिंह और मोहल्ले के अन्य लोग खुशी के शव को दफन करके लौट आए लेकिन चारों युवक घर आकर दोबारा छोटी ज्यारत के पीछे होते बाईपास चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी छोटी ज्यारत के पीछे अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने राधे और दिनेश को उसी समय मृत घोषित कर दिया। जबकि कुछ देर बाद राजू की मौत हो गई। राजीव की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। एक मोहल्ले में तीन युवकों की मौत से कोहराम मच गया है। उनके परिवारवाले जिला अस्पताल पहुंच गए। राधे पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह चाट का ठेला लगाकर गुजारा करता था। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी का नाम रेखा है, जबकि दिनेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी का नाम भी रेखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed