{"_id":"5d487c118ebc3e6cf805f9f7","slug":"accident-bareilly-news-bly3714078151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ों की लड़ाई से बचकर भागा, नाले में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ों की लड़ाई से बचकर भागा, नाले में गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दो सांड़ों की लड़ाई के से बचने के लिए किशोर भागा तो पुलिया से टकराकर गहरे नाले में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी 15 वर्षीय रोहित रविवार शाम गांव के बाहर जानवर चराने गया था। वहां दो अवारा सांड़ आपस में भिड़ गए। रोहित अपने जानवरों और लड़ रहे सांड़ों के बीच फंस गया। वह बचने के लिए भागा तो पुलिया से टकराकर करीब 15 फुट गहरे गंदे नाले में गिर गया। नाले की तलहटी में पड़े ईंट पत्थरों से टरकाकर उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद साथी भागकर गांव पहुंचे और रोहित के घरवालों को जानकारी दी। रोहित कक्षा आठ मेें पढ़ता था। वह भाइयों अरविंद, सुरेंद्र, धर्मवीर में सबसे छोटा था। एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि परिवार के लोगों ने सांड़ों के बीच हुई लड़ाई से बच्चेे की मौत होने की बात बताई है। सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।