फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

केसर चीनी मिल में साठ फुट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

Tue, 27 Aug 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
accident
बहेड़ी। साठ फुट ऊंचाई पर चढ़कर चैन कुप्पी लगा रहा केरल की कंपनी का मजदूर अचानक पैर फिसलने से जमीन पर गिर गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजन ने मिल गेट पर शव रखकर हंगामा किया। कंपनी के मैनेजर ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा देने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

केरल की थ्राइल ब्रदर्स कंपनी केसर चीनी मिल में शुगर डिवीजन का विस्तार कर रही है। सोमवार करीब एक बजे कंपनी के मजदूर गौरीशंकर (40) निवासी छपरा, बिहार करीब साठ फुट ऊंचाई पर टीन शेड के एंगल में चैन कुप्पी लगा रहे थे। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बीस फुट नीचे पहले लोहे के पाइप से टकराए, फिर जमीन पर जा गिरे, जिससे उनका सीना फट गया। लहूलुहान हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजने की तैयारी हुई तो परिजन हंगामा करते हुए केसर मिल के गेट पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे मजदूरों और परिजन को समझाया। उन्होंने कंपनी के मालिक से उनकी वार्ता कराई। कंपनी के मैनेजर ने मौके पर आकर परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
विज्ञापन

सेफ्टी बेल्ट टूटने से गिरा था मजदूर
केसर चीनी मिल के प्रेसीडेंट शरत मिश्र ने बताया कि मजदूर सेफ्टी बैल्ट के कुंडे के अचानक टूट जाने से गिर गया। इस पूरे मामले पर गंभीरता पूर्वक जांच की जाएगी। सुरक्षा के अगर और इंतजाम की जरूरत होगी तो वो भी किए जाएंगे। जांच में अगर मानवीय त्रुटि मिली तो किसी को बख्शा भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले तय करके आए थे बेटी की शादी
गौरी शंकर दस दिन पहले ही बिहार से लौटे थे। उन्होंने बड़ी बेटी का रिश्ता तक कर रोका किया था। अभी शादी की तारीख तय नहीं हो पाई थी। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। जब उसकी मौत की खबर छपरा पहुंची तो घर में मातम छा गया।
मृतक के परिजन को समझाया गया कि वह किसी तरह के प्रदर्शन के बजाय बैठकर वार्ता करें। मिल में ठेके पर काम कर रही कंपनी के मालिक ने उनकी सारी मांगे मान लीं हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। - राम अवतार सिंह, इंस्पेक्टर थाना बहेड़ी।

अचानक से यह हादसा हो गया। मिल के प्लांट में काम करने वाली कंपनी के मालिकों को घटना की सूचना दी गई। कंपनी ने मृतक के परिजन से बात कर मामले में समझौता कर लिया। फिर भी मिल प्रबंधन इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार के साथ हैं। - अंशुल मोहन गर्ग, जीएम केसर चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed