Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' का तूफान, वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म; जानें 'जेलर 2' की कमाई

Sun, 08 Nov 2026 09:07 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 08 Nov 2026 09:07 AM IST
सार

  • रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 
  • वहीं रजनीकांत की 'जेलर 2' भी थिएटर्स में जमी हुई है। 
  • जानिए इन दोनों फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Ranbir Kapoor Ramayana Nears 400 Crore Worldwide Jailer 2 Sees Drop In Earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की कमाई अब थमती नजर आ रही है। जानिए दोनों फिल्मों का शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 
Trending Videos
Box Office Collection Ranbir Kapoor Ramayana Nears 400 Crore Worldwide Jailer 2 Sees Drop In Earnings
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' की गिरी कमाई
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। लेकिन अब रिलीज को समय हो जाने और रामायण की रिलीज के बाद इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है।

शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 469.27 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 825.55 करोड़ की कमाई कर ली है। 
Box Office Collection Ranbir Kapoor Ramayana Nears 400 Crore Worldwide Jailer 2 Sees Drop In Earnings
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' के बारे में 
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Ranbir Kapoor Ramayana Nears 400 Crore Worldwide Jailer 2 Sees Drop In Earnings
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' ने उठाया वीकएंड का फायदा
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। पहले दिन इसने 64.85 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन 48.05 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार को वीकएंड होने के चलते एक बार फिर इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

शनिवार को फिल्म ने 69.80 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 186.86 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 375.50 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
Box Office Collection Ranbir Kapoor Ramayana Nears 400 Crore Worldwide Jailer 2 Sees Drop In Earnings
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- दिवाली 2026: सितारों से सजी निधि दत्ता की पार्टी, करीना-वरुण से लेकर शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक से खींचा ध्यान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed