फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AC buses of Bareilly region were also deployed on Prayagraj route

UP Roadways: बरेली परिक्षेत्र की 32 एसी बसों को भी प्रयागराज रूट पर लगाया, दो-दो चालकों की तैनाती

Wed, 29 Jan 2025 03:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

बरेली परिक्षेत्र की एसी बसों का संचालन बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-कानपुर और बरेली-आगरा के बीच होता है। महाकुंभ के चलते भीड़ का दबाव बढ़ने से फिलहाल इन बसों को प्रयागराज रूट पर लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
AC buses of Bareilly region were also deployed on Prayagraj route
एसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौनी अमावस्या और इसके बाद वसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में होने वाले अमृत स्नान पर ट्रेनों व बसों पर अनुमान से ज्यादा दबाव बढ़ने के कारण रोडवेज की एसी बसों को भी अन्य रूटों से हटाकर प्रयागराज रूट पर लगा दिया गया है। सभी बसों पर दो-दो चालकों की तैनाती की गई है। यह बसें रोजाना अप-डाउन करेंगी।

विज्ञापन


महाकुंभ के मद्देनजर रोडवेज ने बरेली और रुहेलखंड डिपो की 10-10, बदायूं और पीलीभीत डिपो की छह-छह साधारण बसों को प्रयागराज रूट पर लगाया था। प्रयागराज में भीड़ बढने के कारण इन सभी 32 बसों को प्रयागराज में 250 किमी की परिधि और शटल सेवा के लिए वहां रोक लिया गया है। इसके बाद भी प्रयागराज रूट पर बसों की कमी के कारण बरेली, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो के बेड़े में शामिल 32 एसी बसों को सोमवार रात से प्रयागराज रूट पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज की 50 और बसों को प्रयागराज भेजा गया
मौनी अमावस्या के कारण प्रयागराज में मेलार्थियों की भीड़ बढ़ने के कारण परिक्षेत्र की 50 और बसों का महाकुंभ के लिए अधिग्रहण कर लिया गया है। सोमवार और मंगलवार को इन बसों को प्रयागराज भेज दिया गया। 510 बसों को पहले ही प्रयागराज भेजा जा चुका है। 50 और बसों को प्रयागराज भेजे जाने के कारण समस्या बढ़ने लगी है। इन दिनों निगम की 100 और अनुबंधित 125 बसों के सहारे काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी बसों में ऑनलाइन बुकिंग बंद
रोडवेज की एसी बसों का संचालन बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-कानपुर और बरेली-आगरा के बीच होता है। निर्धारित समय पर चलने वाली इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जाती है। परिक्षेत्र की सभी बसों को प्रयागराज रूट पर लगा दिए जाने के कारण फिलहाल इन बसों में दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है।

सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि अन्य रूटों के मुकाबले प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी रूटों पर यात्रियों का ज्यादा दबाव है। महाकुंभ के लिए 50 और बसों का आवंटन किया गया है। परिक्षेत्र की 32 एसी बसों को भी महाकुंभ सेवा में लगा दिया गया है। स्थानीय स्तर पर शेष बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। अनुबंधित बसों की रूट बाध्यता को भी फिलहाल खत्म कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed