{"_id":"69ccd51f387d950e1608b64d","slug":"abvp-protest-at-bareilly-college-chief-proctor-accused-of-posting-indecent-content-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: चीफ प्रॉक्टर की अभद्र टिप्पणी पर बरेली कॉलेज में हाथापाई, एबीवीपी के पदाधिकारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चीफ प्रॉक्टर की अभद्र टिप्पणी पर बरेली कॉलेज में हाथापाई, एबीवीपी के पदाधिकारियों ने किया हंगामा
Wed, 01 Apr 2026 01:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:49 PM IST
सार
बरेली कॉलेज में बुधवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाकर प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया। चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। इस पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे को पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने प्राचार्य का किया घेराव।
- फोटो : एबीवीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे की ओर से सोशल मीडिया पर भाजपा नेता की तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों ने छात्रों के साथ प्राचार्य कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। चीफ प्रॉक्टर से हाथापाई भी की।
विज्ञापन
प्रो. आलोक खरे ने नवरात्र के पहले दिन भाजपा की महिला नेता की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। एबीवीपी के विरोध के बाद प्राचार्य ने प्रो. आलोक को चीफ प्रॉक्टर पद से हटाते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भंग कर दिया है। प्रो. इंदिवर सिंह चौहान नए चीफ प्रॉक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने प्रोफेसर के साथ की हाथापाई
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए चीफ प्रॉक्टर की शर्मनाक हरकत का विरोध जताया। प्राचार्य कार्यालय के बाहर चीफ प्रॉक्टर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी की, फिर उनको मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। प्रो. खरे के सामने आते ही प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए चीफ प्रॉक्टर की शर्मनाक हरकत का विरोध जताया। प्राचार्य कार्यालय के बाहर चीफ प्रॉक्टर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी की, फिर उनको मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। प्रो. खरे के सामने आते ही प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी।
वहां मौजूद प्राचार्य और शिक्षकों ने बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक छात्राओं ने मोर्चा संभाल लिया। स्थिति बिगड़ती देख प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से चीफ प्रॉक्टर को पद से हटाते हुए पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भंग कर दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर ताला लगाकर चाबी प्राचार्य को सौंप दी। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।