{"_id":"6aa6fd5383dd5fd42c035b7f","slug":"absent-doctors-salary-to-be-deducted-instructions-issued-to-rectify-shortcomings-bareilly-news-c-4-bly1015-966263-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनुपस्थित चिकित्सक का कटेगा वेतन, खामियां सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनुपस्थित चिकित्सक का कटेगा वेतन, खामियां सुधारने के निर्देश
विज्ञापन
बरेली। आरोग्य मेला में चिकित्सक और स्टाफ की मनमानी की मिल रही शिकायतों पर रविवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। भमोरा के एक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक आरोग्य मेला आंवला पर साफ सफाई, दस्तावेजों का रखरखाव, दवाओं की कमी व अन्य कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। पास ही बिलौरी स्थित केंद्र पर का भी निरीक्षण किया। यहां भी खामियां सुधारने की हिदायत दी गई। कहा कि आरोग्य मेला का आयोजन रविवार के अवकाश में भी लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए होता है। सभी को कार्यशैली सुधारने को कहा।
वायरल बुखार और सर्द-गर्म के बढ़े मरीज
आरोग्य मेला में करीब 34 सौ मरीजों का इलाज हुआ। यूपीएचसी नोडल डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि इलाज को आए मरीजों में ज्यादातर बुखार, सर्द गर्म, खांसी के अलावा त्वचा रोगी रहे। दूषित पेयजल और भोजन के सेवन से पेट में दर्द, ऐंठन और गैस की समस्या लेकर भी मरीज आए थे। जिन्हें चिकित्सकों ने दवाएं दीं और जरूरत पर हायर सेंटर पर भी रेफर किया।
विज्ञापन
जलभराव वाली कॉलोनियों में शिविर लगाकर सेहत की जांच
बरेली। बारिश के बाद शहर और ग्रामीण इलाकों में जहां भी जलभराव की समस्या अभी तक बरकरार हैं, वहां स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सभी शहर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारियों को संबंधित दिशानिर्देश दिए गए हैं। बताया कि शहर के रेजीडेंसी गार्डन, सिटी हार्ट, नॉर्थ सिटी अन्य इलाकों में जलभराव था। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की टीमों ने शिविर लगाकर दवाएं दीं। आगे भी टीमें शिविर लगाकर सेहत की जांच करेंगी।