फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aastha special train cancelled due to crowd of devotees in Ayodhya

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में कम नहीं हो रही भक्तों की भीड़, निरस्त की गई आस्था स्पेशल ट्रेन

Fri, 26 Jan 2024 08:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 08:47 AM IST
सार

अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा को पहले ही स्थगित है। बृहस्पतिवार को बरेली होकर गुजरने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को भी अचानक निरस्त कर दिया गया। इस ट्रेन में 450 यात्रियों ने अयोध्या जाने के लिए टिकट कराया था। सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Aastha special train cancelled due to crowd of devotees in Ayodhya
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। इसके मद्देनजर अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा को पहले ही स्थगित कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को बरेली होकर गुजरने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को भी अचानक निरस्त कर दिया गया। रामलला के दर्शन की आस लिए जंक्शन पहुंचे शहर के 450 श्रद्धालुओं को मायूस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


रेलवे ने बरेली होते हुए अयोध्या के लिए 12 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पहली आस्था स्पेशल ट्रेन (01316 देहरादून-अयोध्या) को बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे बरेली आना था। अयोध्या जाने के लिए शहर के 450 श्रद्धालुओं ने टिकट बुक कराए थे। 
विज्ञापन


श्रद्धालु ट्रेन आने से पहले जंक्शन पहुंचने लगे थे। वहां उनको पता लगा कि रेलवे ने ट्रेन को निरस्त कर दिया है। ऐसे में उनको मायूस लौटना पड़ा। रेलवे ने इसका कोई कारण नहीं बताया है पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को इसकी वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 फरवरी तक कंफर्म टिकट नहीं 
बरेली होते हुए अयोध्या के लिए अयोध्या एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, योगनगरी-हावड़ा एक्सप्रेस प्रतिदिन चलती हैं। इसके अलावा गरीब नवाज एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस सप्ताह में तीन-तीन दिन और जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन होता है। इन ट्रेनों में अयोध्या के लिए 20 फरवरी तक कंफर्म टिकट नहीं हैं। अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन फरवरी के पहले सप्ताह तक स्थगित करने पर भी विचार कर रहा है।

पीलीभीत-शाही रेल खंड में हो रहा कार्य
इज्जतनगर रेल मंडल के वनबसा-टनकपुर और पीलीभीत-शाही रेल खंड के मध्य सब-वे निर्माण के लिए ब्लॉक की वजह से 11 ट्रेनें प्रभावित होंगी। 31 जनवरी और सात फरवरी को इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ब्लॉक के दौरान 05341/05342 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत विशेष ट्रेन 31 जनवरी को निरस्त रहेगी। 05321/05322 बरेली सिटी-टनकपुर-बरेली सिटी, 05386/05329 पीलीभीत-बरेली सिटी-पीलीभीत और 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी विशेष ट्रेनें सात फरवरी को निरस्त रहेंगी। 

05321 बरेली सिटी-टनकपुर विशेष ट्रेन को 31 जनवरी को टनकपुर के स्थान पर वनबसा तक चलाया जाएगा। 05322 टनकपुर-बरेली सिटी विशेष ट्रेन और 12035 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस को 31 जनवरी को टनकपुर के स्थान पर वनबसा से चलाया जाएगा। 05327 बरेली सिटी-लालकुआं विशेष ट्रेन सात फरवरी को भोजीपुरा से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed