{"_id":"68e43081c5cfbdd0ba0074ae","slug":"aadhaar-is-not-getting-updated-even-after-a-month-bareilly-news-c-4-vns1074-740342-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माह भर बाद भी अपडेट नहीं हो पा रहा आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माह भर बाद भी अपडेट नहीं हो पा रहा आधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन इंटरनेट सेवा बंद रहने से भी नहीं बन पाए आधार कार्ड, संशोधन भी नहीं हुआ
बरेली। आधार कार्ड बनवाने या पहले से बने आधार कार्ड में संशोधन कराने में आने वाली दिक्कतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। 26 सितंबर को हुए विवाद के बाद पांच दिन इंटरनेट बंद होने के चलते जिले में आधार कार्ड न बन पाने से इन दिनों कतार और लंबी हो गई है। वहीं, पहले से अपडेट हुए आधार कार्ड का स्टेटस माह भर बाद भी पेंडिंग दिखने को लेकर आवेदक परेशान हैं।
सोमवार को अवकाश के बाद डाकघर खुले तो बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड से जुड़े काम कराने के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा संख्या पहले अपडेट हुए कार्ड में स्टेटस पेंडिंग को लेकर रही। किला से पहुंचे आरिफ ने बताया कि एक माह पहले आधार कार्ड अपडेट कराया था, अभी तक स्टेटस पेंडिंग है।
इसी तरह सीबीगंज से आए अनुज कुमार, कैंट के आदिल का भी कार्ड अपडेट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले कार्ड में संशोधन कराने के लिए चक्कर लगाए, अब इसका स्टेटस जानने के लिए। सीनियर पोस्ट मास्टर जीए खान ने बताया कि सोमवार से सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो गईं। हमारा प्रयास है कि लोगों को परेशान न होना पड़े। संवाद