फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A youth was attacked with a sharp weapon, his head was broken

Bareilly News: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, सिर फटा

Thu, 06 Mar 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a sharp weapon, his head was broken
फरीदपुर। फैक्टरी में काम करने जा रहे युवक पर गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसके सिर पर धारदार हथियार मार कर सिर फोड़ दिया। वह लहूलुहान होकर अचेत हालत में जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खमरिया क्षेत्र के जय गांव निवासी ओंकार सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे उनके लड़के सोनू व कुंवर पाल गांव की फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। गांव के ही छह लोगों ने अपने मकान के सामने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने दोनों पर डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। सोनू के सिर में धारदार हथियार लगने से उसका सिर फट गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद भी आरोपी सोनू व कुंवरपाल को पीटते रहे। मौके पर पहुंचे गांव के ही लोगों ने आरोपियों से उन्हें बचाया। पीड़ित परिवार ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सोनू की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed