फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A Youngster died in a road accident.

Bareilly News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 24 Aug 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
आंवला। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से आकर भिड़े ई-ऑटो से हुए हादसे में शनिवार को गंभीर घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर आंवला-भमोरा रोड पर मोहम्मदपुर पथरा गांव की सड़क किनारे ईंटों से भरी टैक्टर-ट्राॅली खड़ी थी। इसी दौरान आंवला की ओर से आ रहा अनियंत्रित ई-ऑटो खड़ी ट्राॅली में जा भिड़ा। हादसे में ई-ऑटो चालक सहित उसमें बैठी छह सवारियां गंभीर घायल हो गईं। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों की मदद से घायलों को ऑटो से निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से सभी को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर घायल मोहल्ला सुभाष नगर थाना कैंट निवासी रवि (30) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि अन्य लोग की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक खाटू श्याम मनौना धाम से श्रद्धालुओं को बैठाकर बरेली जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed