{"_id":"67fd6ff729722743850c45c9","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-bareilly-news-c-4-1-bly1039-618917-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
बिशारतगंज। अखा-गैनी मार्ग पर रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार बदायूं का युवक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।
बदायूं के थाना बिनावर के गांव पस्तोर माफी निवासी मृतक के भाई मोरपाल ने बताया कि उनका छोटा भाई 25 वर्षीय रिंकू गांव में ही मजदूरी करता था। रविवार को रिंकू घर से बिनावर जाने को कह कर आया था। बाइक से वह अपनी ससुराल थाना अलीगंज के गांव हाफिजगंज पहुंच गया। शाम के समय हाफिजगंज से बरेली मंडी मिर्च लेकर जा रहे लोगों के साथ बाइक से अखा मोड़ तक आया। वहां से अपनी बहन के घर बिशारतगंज के गांव गिदौली जाने की बात कहकर लौट गया।
अखा अंडरपास के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रिंकू गंभीर घायल हो गया। घायल रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रिंकू की पत्नी सावित्री गर्भवती है। उसको चार साल की बेटी नैना व दो साल का बेटा कृष्णा है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।