फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young woman was found suffering after consuming poison in the house of the accused of molestation, died in the hospital

छेड़छाड़ के आरोपी के घर में जहर खाकर तड़पती मिली युवती, अस्पताल में मौत

Thu, 18 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young woman was found suffering after consuming poison in the house of the accused of molestation, died in the hospital
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
युवती के घरवालों का आरोप- रात में रिश्तेदारों के साथ पीड़िता को घर से उठा ले गया था आरोपी
विज्ञापन

पुलिस का दावा- दोनों में था प्रेम संबंध, खुद जहर खाकर गई थी युवती
शव पोस्टमार्टम को भेजा, युवती के घरवालों ने पुलिस को नहीं दी तहरीर
बरेली/बहेड़ी। छेड़छाड़ के आरोपी के घर में पीड़ित युवती जहर खाए जाने के बाद तड़पती हुई मिली। आरोपी के परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। उधर, युवती के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी युवक और उसके रिश्तेदार रात में किसी समय उसे उठा ले गए और अपने घर ले जाकर जहर खिला दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। युवती ने खुद उसके घर जाकर जहर खा लिया।
इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती के भाई का कहना है कि मंगलवार रात किसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक अपने रिश्तेदारों की मदद से उसकी बहन को घर से उठा ले गया और अपने घर ले जाकर उसे जहर दे दिया। उसने दावा किया कि रात में ही उसकी बहन ने फोन कर उसे बताया कि पड़ोसी युवक ने उसे अपने घर ले जाकर जहर दे दिया है। दूसरे पक्ष का कहना है कि युवती रात को पड़ोस के मकान से सीढ़ी पर चढ़कर उनके घर में दाखिल हो गई। उसने पहले से जहर पी रखा था।
विज्ञापन

उनका कहना था कि युवती के परिवार से उनका विवाद चल रहा है। युवती ने उनके घर आकर चीखना शुरू किया तो उन्होंने यूपी 112 को फोन किया। रात में पहुंची पुलिस ने उनके घर के एक कमरे से लड़की को निकालकर अस्पताल में भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर बहेड़ी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि इस मामले में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- दोनों में थे प्रेम संबंध खुद लड़के के घर गई थी युवती
सीओ बहेड़ी अजय गौतम ने बताया कि युवती खुद जहर पीकर पड़ोसी युवक के घर पहुंची थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा हैं। युवती के पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती छानबीन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर बहेड़ी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि युवक-युवती में प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले दोनों में किसी बात पर अनबन हो गई थी। इसी कारण युवती ने जहर खा लिया।
चार साल पहले कराई थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट
युवती की तरफ से चार साल पहले आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लड़के और लड़की के घर के बीच में सिर्फ एक मकान है। इस मामले में आरोपी युवक समेत चार लोगों को जमानत कराना पड़ी थी। लड़के की तरफ से लड़की पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छेड़छाड़ के मुकदमे में पुलिस ने दो लोगों के नाम निकाल दिए, चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई। मुकदमा अब भी अदालत में चल रहा है। इसी महीने तारीख भी है।

मरने से पहले युवती ने बताया कि जिस लड़के के घर में उसने जहर खाया है, उससे उसका प्रेम संबंध था। लड़के के घर पहुंची पुलिस के समझाने पर खुद युवती ने ही दरवाजा अंदर से खोला था। - रोहित सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed