फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man who fell into a ditch died during treatment.

Bareilly News: खाई में गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 30 May 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A young man who fell into a ditch died during treatment.
गुलड़िया। अलीगंज-सिरौली रोड पर गौरीशंकर डिग्री कॉलेज के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार नशे में धुत युवक खाई में गिर गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बाइक सवार के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उसकी बाइक के जरिये पहचान की गई। नंबर प्लेट पर यूपी 24 लिखा था। उसके फोटो बदायूं की पुलिस को भेजे। जानकारी हुई कि वह बदायूं के बिसौली के दबतोरी का निवासी पुष्पेंद्र (25) है। गांव से दवा लेने के लिए आया था। लौटने के दौरान नशे में बाइक चला रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को ले गए। संवाद
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार घायल
गुलड़िया। सिरौली की ओर से बिना लाइट के तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार उमेश पाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुगांव में दुर्घटना हुई। उमेश पाल यादव गिर गए। टक्कर के बाद साइकिल सहित घिसटते चले गए। उनकी साइकिल चकनाचूर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सके। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed