फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man was murdered on suspicion of mobile theft.A young man was murdered on suspicion of mobile theft.

Bareilly News: मोबाइल चोरी के शक में युवक की हुई थी हत्या

Thu, 09 Oct 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered on suspicion of mobile theft.A young man was murdered on suspicion of mobile theft.
बिशारतगंज। माला व मूर्ति बेचने वाले मध्यप्रदेश के किशोर की बेरहमी से हत्या के मामले में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी और उसके सैन्यकर्मी बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए। मोबाइल चोरी के शक में उसे पीटा गया था। अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को थाना अलीगंज के गांव गैनी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोर को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा था। बाद में लोग उसे बाइक से बैठाकर अपने साथ ले गए थे। सोमवार सुबह किशोर का शव अलीगंज -आंवला रोड किनारे पानी की दलदल नुमा खाई में मिला था। किशोर की निर्ममता से हत्या की गई थी। पानी में डुबोकर उसे मारा गया था। उसके हाथ पीछे बांध दिए गए थे।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम में पिटाई और डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। किशोर की शिनाख्त उसकी बहन ईनी सना ने 16 वर्षीय असिन राज निवासी गांव बीसा खेड़ी थाना चौबारा जनपद देवास मध्यप्रदेश के रूप में की थी। वह बरेली जंक्शन के समीप झोंपड़ी डालकर रहते थे। रविवार को असिन राज गैनी बाजार में माला व मूर्ति बेचने आया था। ईनी सना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में गैनी बाजार में ठेका वसूली करने वाले लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सैन्यकर्मी रजनीश, उसके भाई मनोज और पिता सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी रामकिशोर को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले रामकिशोर का मोबाइल चोरी कर लिया गया था। इन लोगों को शक था कि किशोर ने ही मोबाइल चोरी किया है। तीनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed