फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man returning with Deva died in an accident

Bareilly News: देवा लेकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 14 May 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
A young man returning with Deva died in an accident
आंवला। कल्लू का फाइल फोटो-स्वजन
देवरनियां। दवा लेकर लौट रहे युवक को वाहन ने रौंद डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद उसकी मौसेरी बहनें माला देवी व वियोला देवी गंभीर घायल हो गईं। दोनों बहनों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन

ग्राम चठिया निवासी 19 वर्षीय नितिन पुत्र विजय पाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की देर रात वह अपनी दो मौसेरी बहनों 32 वर्षीय माला, 19 वर्षीय वियोला देवी को दवा दिलाने के लिए पास के कस्बा मुड़िया जागीर गया था। तीनों लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी देवरनियां विद्युत उपकेंद्र गेट के सामने बहेड़ी की तरफ से एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक पर थी घर की जिम्मेदारी
हादसे में युवक की दोनों मौसेरी बहनें गंभीर घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही परिजन भी पोस्टमाॅर्टम हाउस पर पहुंच गए। नितिन की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि नितिन परिवार का इकलौता बेटा था। घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत

बजरिया रोड स्थित धर्मकांटे के सामने सड़क किनारे हुई घटना

आंवला। कार की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। लोग घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहल्ला ताड़गंज के आसरा आवास कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय कल्लू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार शाम चार बजे वह मोहल्ला बजरिया रोड स्थित धर्मकांटे के सामने सड़क किनारे सवारियों का इंतजार करने लगे। तभी पीछे से आए अनियंत्रित वाहन ने उनके रिक्शे में टक्कर मार दी। वह ई-रिक्शा सहित हाईटेंशन लाइन के खंभे में जा टकराए। ई-रिक्शे के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, दूसरी ओर आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया।

इसके बाद परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। मौके पर पहुंचे चेयरमैन आबिद अली ने उनको समझाया तो परिजन शांत हुए। उनके परिवार में पत्नी व पांच बच्चे हैं। संवाद

--
लोडर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

नवाबगंज। बाइक खराब होने पर टेंपो का इंतजार कर रहे दो ग्रामीणों को सामने से आ रहेे एक लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट ग्रामीण ने थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी विमला देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। आरोप है कि सात मई को उनका पुत्र अजय और उसका मित्र नरेश कुमार निवासी ज्योरामकरंदपुर बरखन गांव से नवाबगंज की ओर आ रहे थे। वह जैसे ही रानीगंज के गांव के पास पहुंचे। उसी बीच उनकी बाइक खराब हो गई। बाइक को किनारे खड़ी कर टेंपो का इंतजार करने लगे। इसी बीच नवाबंगज की ओर से आ रहे लोडर ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लोडर चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद

आंवला। कल्लू का फाइल फोटो-स्वजन

आंवला। कल्लू का फाइल फोटो-स्वजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed