{"_id":"6a15f50bb48b58d917077a4a","slug":"a-young-man-hanged-himself-to-death-after-being-separated-from-his-wife-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107268-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी वियोग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी वियोग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 27 May 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 27 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्योलड़िया। गांव नकटी नरायनपुर के मुकेश (27) ने पत्नी वियोग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। बुलाने पर नहीं लौटी। इससे वह आहत थे।
गांववासी ब्रजनंदन के बेटे मुकेश (27) परिवार के साथ रहते थे। ब्रजनंदन ने बताया कि मुकेश शराब के आदी थे। मुकेश की पत्नी पिंकी अपनी बेटी मोनिका (4) के साथ 15 दिन पहले मायके जहानाबाद के ढकिया बदलू में चली गई थीं। मुकेश ने कई बार बुलाया लेकिन पिंकी नहीं लौटीं। सोमवार शाम भी मुकेश पिंकी को बुलाने अपनी ससुराल गए थे, लेकिन पिंकी ने लौटने से इन्कार कर दिया। लौटने के बाद से ही मुकेश गुमसुम थे। मंगलवार को मुकेश ने घर में छत के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन छत पर पहुंचे तो मुकेश का शव लटका मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।