{"_id":"68814d859820d56d5f05bc5f","slug":"a-young-man-from-another-community-molested-a-nursing-student-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104631-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नर्सिंग की छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नर्सिंग की छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़खानी
विज्ञापन
भोजीपुरा। मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर एक घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा एक कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। वह मंगलवार को काॅलेज से छुट्टी के बाद घर जा रही थी। तभी शाम में मनचले युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो युवक भाग गया। छात्रा ने मोबाइल फोन से काॅल करके अपने परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक अहसान अली निवासी घंघोरा घंघोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। संवाद
--
स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़खानी
भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से स्कूल जाते समय रास्ते में छेड़खानी और मारपीट की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। तभी बुधवार सात बजे आरोपी युवक रवि, सोनू, आदित्य ने आकर छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। शोर मचने पर आरोपी भाग गए। इसके बाद छात्रा घर पहुंची। तभी छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद