{"_id":"68153008d4db02fe020fab37","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-on-the-highway-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101254-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात दस बजे के करीब सिमरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 45 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि युवक सिमरा गांव के पास सड़क पार कर रहा था। तभी शाहजहांपुर की तरफ से बरेली की ओर आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। युवक के पास एक टिफिन और ग्लब्स थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कहीं मजदूरी करने जा रहा था या मजदूरी करके आया होगा। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
--
ट्रक की टक्कर से वाहन पलटा, तीन गंभीर घायल
भंडसर। ट्रक की टक्कर से पिकअप पलट गया, जिसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा निवासी मोहम्मद खान का 20 वर्षीय पुत्र सोहेल दिल्ली में रहकर फर्नीचर का काम करता है। बताया गया कि उसकी बहन समीम की शादी एक सप्ताह बाद है। सोहेल दिल्ली से पिकअप में बहन को शादी में देने के लिए फर्नीचर का सामान ला रहा था कि जिला रामपुर के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे वाहन पलट गया। हादसे में सोहेल का चचेरा भाई इमरान समेत चालक भी गंभीर घायल हो गए। संवाद