Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young girl was crushed to death by a tractor-trolley coming from the wrong side.

Bareilly News: गलत साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बच्ची की मौत

Wed, 18 Nov 2026 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young girl was crushed to death by a tractor-trolley coming from the wrong side.
मरियम फातिमा फाइल फोटो
बाइक पर चढ़ने को गई, तभी हुआ हादसा, चालक मौके से भागा
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिसुआ चौराहे पर मंगलवार शाम पांच बजे हादसे में गलत साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर शाहजहांपुर कस्बा निवासी चार वर्ष की बच्ची मरियम फातिमा पुत्री आसिफ हुसैन की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
शाहजहांपुर निवासी आसिफ हुसैन बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपनी ससुराल फरीदपुर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, शाम पांच बजे जब वह टिसुआ चौराहे पर पहुंचे तो बच्चों को कुछ खिलाने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पत्नी और बच्चों को दुकान से खाने की चीज लेने लगे। तभी बच्ची मरियम फातिमा नमकीन का पैकेट लेकर बाइक पर बैठने को भागी और सड़क की तरफ चली गई। उसी समय गलत साइड से शिवनगर की तरफ से आ रहे घूरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई और ट्राली का पहिया बच्ची के ऊपर से उतर गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, बच्ची की मौत होने से माता-पिता बेसुध हो गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बच्ची की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed