फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A year passed, but slabs could not be laid on the drains

Bareilly News: बीता साल, पर नालियों पर नहीं पड़ सके स्लैब

Tue, 29 Apr 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A year passed, but slabs could not be laid on the drains
बरेली। गली-मोहल्लों की नालियां खुली पड़ी हैं। एक साल बाद भी उन पर स्लैब नहीं डाले जा सके। प्रत्येक वार्ड में दो-दो लाख रुपये तक के काम होने थे, पर अधिकतर वार्डोें में नालियां खुली पड़ी हैं और लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। सदस्यों ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने म्युजिकल फाउंटेन का मुद्दा भी उठाया। यह सालभर से बंद है। पिछली बैठक में भी यह मुद्दा उठा था, पर अब तक कुछ नहीं हुआ। अफसरों ने कहा कि कुछ कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बाकी को भी चेक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पार्षद संतोष कश्यप ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के बजट से 76 लाख रुपये की लागत से नई बस्ती मठिया से सिटी सब्जी मंडी स्थित रंजना अस्पताल तक सड़क प्रस्तावित थी, पर डेढ़ साल बाद भी नहीं बन सकी। महापौर ने मुख्य अभियंता को तीन दिन में सड़क का निर्माण शुरू कराने के लिए कहा। अर्बन हाट के पास अतिक्रमण करके मांसाहारी भोजन की बिक्री का मुद्दा उठा तो महापौर ने उसे हटवाने का निर्देश दिया। फाल्तूनगंज के पार्षद हरीशंकर ने सड़क की पटरी का निर्माण नहीं होने का मुद्दा उठाया। ब्यूरो
विज्ञापन


----------

विकास और नाला सफाई के लिए 11 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी
बैठक में जल निकासी के लिए बीसलपुर चौराहे पर 19 लाख की लागत से पुलिया और आलमगिरीगंज में 17 लाख की लागत से शिवाजी मार्ग के निर्माण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। साथ ही, 11 करोड़ रुपये लागत के 56 प्रस्तावों पर भी कार्यकारिणी की मुहर लगी। मिशन कंपाउंड होते हुए सुभाषनगर तक नाले की सफाई के लिए 19 लाख, शुगर फैक्टरी से बीडीए कॉलोनी तक नाला सफाई के लिए 17 लाख के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रोड नंबर 27 के दोनों ओर सीसी पटरी का निर्माण कराने के लिए 19 लाख की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन कार्यों को मिली स्वीकृति
- फाल्तूनगंज में घंटे की मठिया से शेखर पाल के मकान तक 19 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण।
- वार्ड 65 में 17 लाख की लागत से आशीष रॉयल पार्क के अंदर एससी गंगवार के सामने पार्क की बाउंड्री और पाथ-वे का निर्माण।
- वार्ड 65 में 19.87 लाख से जयनारायण कॉलेज रोड वैभवनगर गली नंबर तीन में सीसी रोड का निर्माण।
- वार्ड 75 में एजाजनगर में 19.87 लाख से उरमान शाह के मकान से स्कूल तक सीसी सड़क का निर्माण।
- वार्ड 51 नगरिया परीक्षित में 19.89 लाख से होली चौराहे से राजेश के मकान तक सीसी रोड का निर्माण।


--


बैठक में विकास से जुड़ी सभी पत्रावलियों को स्वीकृति दी गई। सभी वार्डों में 50-50 लाख रुपये के काम मई में शुरू हो जाएंगे। सरकारी, गैर सरकारी कोई भी छोटा-बड़ा स्कूल हो, उसकी सड़क खराब है तो उसे साल के अंत तक बनवाएंगे। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed