फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman was duped in the name of showing her the Devi Maa's darshan

Bareilly News: देवी मां के दर्शन कराने के नाम पर महिला से की टप्पेबाजी

Wed, 12 Mar 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped in the name of showing her the Devi Maa's darshan
फरीदपुर। देवी मां के दर्शन कराने के नाम पर गुमराह कर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के साथ टप्पेबाजी की। उनके सोने के कुंडल ,चेन, मोबाइल व रुपये लेकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान निवासी देवकी देवी पत्नी कृष्ण पाल सिंह एडवोकेट ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम को स्टेशन रोड से घर जा रही थीं। सीएएस इंटर कॉलेज के पास पहुंचीं।
विज्ञापन

तभी दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से आए और उन्होंने हरिद्वार जाने की बात कह कर महिला को फंसाया और कहा कि देवी माता की जय बोलिए। सारी परेशानी दूर हो जाएगी।
आरोपियों ने उनके सोने के कुंडल, चेन उतरवा कर पर्स में रखवाई। पर्स में ही उसका मोबाइल था। आरोपियों ने महिला को गुमराह कर अपने हाथ पर पर्स ले ली। आरोपियों ने कहा कि वह 10 कदम आगे जाकर पीछे मुड़कर मुट्ठी बंद कर लें। तभी देवी मां के दर्शन होंगे। इतने में बदमाश भाग गए। फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड से लूटपाट

अलीगंज। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड से अमरोली तिराहे के पास लूट हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। थाना आंवला के आसपुर गांव के होमगार्ड कुंवरसेन अलीगंज थाने में ड्यूटी कर रहे थे। पीआरवी से गश्त के दौरान अमरोली चौराहे पर किसी काम से रुके। पीआरवी से कुछ दूरी पर ही थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। तमंचा दिखाकर उनसे दस हजार व एक मोबाइल फोन लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष राजित राम का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed