{"_id":"6903ca8c438040be550420d9","slug":"a-woman-returning-home-with-her-husband-was-crushed-to-death-by-a-truck-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-102459-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति के साथ घर लौट रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति के साथ घर लौट रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत
Fri, 31 Oct 2025 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। पति के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि नगर के मोहल्ला नहर कोठी निवासी तस्मीलन (60) पति अफजल के साथ आंवला में एक रिश्तेदार के यहां गई थीं। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे।
फरीदपुर क्षेत्र के गौसगंज सराय नहर रोड पर मझौआ गांव की पुलिया के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से सड़क पर गिरीं तस्मीलन की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गईं।
विज्ञापन
--
दवा लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत
नवाबगंज। दवा लेकर घर लौट रहीं थाना क्षेत्र के गुरगावा गांव निवासी सूरजपाल की पत्नी राजकुमारी (53 वर्ष) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पति सूरजपाल ने बताया कि राजकुमारी कई दिन से बीमार थीं। बृहस्पतिवार को वह दवा लेने के लिए नवाबगंज गई थीं। लौटते समय जादोपुर रोड पर सेंथल पट्टी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। चालक मय वाहन फरार हो गया।
हादसे में राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पति सूरजपाल के साथ बेटे महेशपाल व देवेश कुमार और बेटी आरती व रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूरजपाल ने अज्ञात वाहन के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी पुलिस को दी है।