फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A villager's condition worsened after a snakebite and was declared dead by a doctor at the hospital.

Bareilly News: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक से बिगड़ी ग्रामीण की हालत, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Wed, 25 Mar 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A villager's condition worsened after a snakebite and was declared dead by a doctor at the hospital.
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव सीहोर निवासी ग्रामीणों के अनुसारए 45 वर्षीय रामाशंकर सोमवार को तीन बजे अपने खेत पर गए। वहां पर काम करते समय उसे किसी सांप ने डस लिया। वह जैसे तैसे अपने घर पहुंचे। परिवार वालों को सांप के काटने की जानकारी दी। परिवार के लोग पहले झाड़-फूंक कराते रहे, जब उनकी हालत अधिक बिगड़ी तो इसके बाद उत्तराखंड के किसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीण को दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह परिवार में अकेले ही कमाने वाले थे। इससे परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

सर्पदंश के बाद क्या करें व क्या न करे : सीएचसी अधीक्षक डाॅ. वैभव राठौर ने बताया, अगर किसी ब्यक्ति को सांप काट ले तो सबसे पहले काटे गए स्थान से ऊपर जोर से कपड़ा बांधकर किसी धारदार चीज से चीरा लगाना चाहिए। किसी झाड़-फूंक कराने के चक्कर में न पड़कर सीधे पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए, जिससे उसका समय रहते उपचार किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed