फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A two-lane overbridge will be built at Bhitaora railway crossing at a cost of Rs 60.69 crore

Bareilly News: भिटाैरा रेलवे क्रॉसिंग पर 60.69 करोड़ रुपये से बनेगा दो लेन ओवरब्रिज

Fri, 27 Mar 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 27 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A two-lane overbridge will be built at Bhitaora railway crossing at a cost of Rs 60.69 crore
मीरगंज। भिटाैरा रेलवे क्रॉसिंग (समपार संख्या-371 बी) पर दो लेन का ओवरब्रिज बनेगा। इसके लिए 60.69 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिलने के साथ ही प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है। अधिकारियों का दावा है कि यहां जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनने से इस क्रॉसिंग से गुजरने वाले शाही और शेरगढ़ ब्लॉकों के कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। अभी ट्रेनों के गुजरने के दौरान यहां लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत रेलवे लाइन के ऊपर मुख्य सेतु के साथ-साथ पहुंच मार्ग और आवश्यक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी किया जाएगा। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्य शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 14.58 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य शुरू करने से पहले सभी तकनीकी स्वीकृतियां और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुसार कराया जाएगा।मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे।


दो लेन ओवरब्रिज की स्वीकृति से संबंधित आदेश 25 मार्च को मिला है। 60.69 करोड़ की लागत से यहां निर्माण कराया जाएगा। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा। -धन प्रकाश, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed