फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A truck laden with cardboard fell from a flyover, the driver died

फ्लाईओवर से गिरा गत्ते से लदा ट्रक, चालक की मौत

Fri, 14 May 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
A truck laden with cardboard fell from a flyover, the driver died
hadsa shimla

उत्तराखंड के सितारगंज से अलीगढ़ जा रहा था ट्रक

विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई फ्लाईओवर से गुजर रहा गत्तों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसके मलबे में फंसकर चालक की मौत हो गई।
बुुधवार को ऊधमसिंह नगर के सितारगंज के नरेंद्र पाल सिंह एक ट्रक से खाली गत्ते लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। आईवीआरआई पुल पर रात साढ़े 12 बजे ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे पहले चालक कुछ समझ पाता, ट्रक हवा में हिचकोले खाता हुआ सड़क पर आ गिरा। सूचना मिलते ही इज्जतनगर इंस्पेक्टर नीरज मलिक मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने ट्रक के मलबे में फंसे नरेंद्रपाल को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनकी जेब से मिले कागजों से घर पर सूचना भेजी और शव को मोर्चरी भिजवाया। सुबह नरेंद्र के परिजन भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि सितारगंज से नरेंद्र अकेले ही ट्रक लेकर चले गए थे, उनके साथ क्लीनर नहीं था। दिन का समय होता तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि फ्लाईओवर के नीचे बरेली से नैनीताल जाने वाले काफी वाहन गुजरते हैं।

रास्ता भटक गया था चालक
आमतौर पर ट्रक चालक सितारगंज से पुलभट्टा, बहेड़ी होते हुए बरेली आते हैं। लेकिन चालक नरेंद्र पाल सिंह खटीमा, टनकपुर होते हुए बरेली आए। पुलिस की मानें तो वह रास्ता भटक गए थे। वरना पीलीभीत से सेटेलाइट बस अड्डे होते हुए अलीगढ़ को चले जाते, लेकिन नरेंद्र बैरियर टू चौकी के पास से डेलापीर की ओर मुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed