फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A trolley full of debris overturned on a vegetable vendor, he died after being crushed

Bareilly News: सब्जी विक्रेता पर पलटा ट्राॅली भरा मलबा, दबकर मौत

Fri, 23 May 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of debris overturned on a vegetable vendor, he died after being crushed
बरेली। तपती गर्मी से बचने के लिए सड़क किनारे पेड़ की छांव में सो रहे सब्जी विक्रेता पर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने ट्रॉली भरा मलबा पलट दिया। काफी देर बाद तलाश करते हुए आए बेटे ने मलबे में दबे पैर देखे तो कीचड़ हटाकर पिता को निकाला। वह उन्हें अस्पताल ले गया, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने नगर निगम के सफाई ठेकेदार नईम शास्त्री पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

मौर्य शांति नगर निवासी गिरवर सिंह ने बारादरी थाने में तहरीर दी कि उनका बेटा सुनील कुमार प्रजापति (45) सब्जी बेचता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह ककरइया कब्रिस्तान के सामने पेड़ के नीचे लेटा था। उसे नींद आ गई। कुछ देर बाद सुनील दिखाई नहीं दिया तो बेटा उन्हें खोजते हुए वहां पहुंचा। तब पता लगा कि जिस जगह थोड़ी देर पहले सुनील लेटा था, वहां नाली से निकला काफी मलबा व कीचड़ डाल दिया गया है।
विज्ञापन

देखा तो सुनील के पैर मलबे से बाहर निकले हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की मदद से उनके पौत्र ने सुनील को कीचड़ से निकाला और उसे पड़ोस के निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। गिरवर सिंह प्रजापति ने आरोप लगाया कि नगर निगम के ठेकेदार नईम शास्त्री व उसके कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed