{"_id":"6823ba2c3c8032933e0dbe24","slug":"a-tractor-trolley-carrying-soil-after-illegal-mining-hit-a-car-bareilly-news-c-4-1-bly1039-639542-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कार में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कार में मारी टक्कर
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला साहूकारा निवासी सराफ व्यवसायी की कार में अवैध खनन कर मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सामने से टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कार चालक सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
इस दौरान कुछ लोगों ने समझौता करने का दबाव बनाया। बात न मानने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि वह सोमवार की रात 10 बजे बरेली से फरीदपुर कार से लौट रहे थे। कार अजीत कुमार चला रहा था। उसमें में वह उनके पिता आशु अग्रवाल बैठे हुए थे।
कार जैसे ही कस्बे में मेन रोड पर पंप के सामने पहुंची। तभी सामने से ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें चालक अजीत कुमार, अभिजीत अग्रवाल व उनके पिता आशु अग्रवाल गंभीर घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। संवाद