फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A student suspended on ragging , FIR Tahrir

रैगिंग पर एक छात्र सस्पेंड, एफआईआर को तहरीर

Thu, 15 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 15 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली कालेज के रैगिंग मामले में दो दिन की ढिलाई के बाद बुधवार शाम को प्राचार्य के लिए कार्रवाई का निर्णय लेना पड़ा। सोमवार को बीबीए फर्स्ट इयर के छात्र के साथ हुई रैगिंग के मामले में चीफ प्राक्टर ने एक सीनियर छात्र को 10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। उस समेत रैगिंग करने वाले बाकी छात्रों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दे दी गई। पूरे मामले की जांच के लिए पूर्व चीफ प्राक्टर डॉ. डीआर यादव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को छात्र ने चीफ प्राक्टर से लिखित शिकायत की थी कि सुबह 11 बजे बीसीए विभाग में चार सीनियर छात्रों ने उसके साथ रैगिंग की। आरोप है कि उससे पैंट निकालने को कहा। विरोध करने पर थप्पड़ मारे। इस घटना के बाद छात्र डरा हुआ है। उसी दिन दोपहर शिकायत मिलने के बाद भी कालेज प्रशासन ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। दो दिन तक जांच कमेटी का गठन भी नहीं किया। इस पर सवाल उठने लगे कि कालेज प्रशासन मामले में लीपापोती करने के इरादे से कार्रवाई नहीं करना चाहता तो प्राचार्य ने बुधवार को शाम को जांच कमेटी का गठन करते हुए मामले में एफआईआर कराने के निर्देश चीफ प्राक्टर को दिए। चीफ प्राक्टर डॉ. एसपी मौर्य ने शाम को थाना बारादरी में रैगिंग करने वालों के खिलाफ तहरीर दे दी। हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं भुक्तभोगी छात्र ने चीफ प्राक्टर को रैगिंग में शामिल रहे जिस एक सीनियर छात्र का नाम बताया था, उसको 10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। डॉ. डीआर यादव की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी में बीसीए की हेड डॉ. रोमा सक्सेना, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. नुरूल हक और बीसीए इंचार्ज डॉ. राजीव मेहरोत्रा शामिल हैं। बारादरी इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

यूजीसी ने तलब की रिपोर्ट
बरेली कालेज रैगिंग मामले में दो दिन तक कार्रवाई न होने को यूजीसी की एंटी रैगिंग विंग ने मामले को स्वत: संज्ञान ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर यूजीसी ने बुधवार को कालेज प्राचार्य और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को ईमेल भेजकर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी। कार्रवाई क्या की गई, यह भी पूछा। माना जा रहा है कि यूजीसी की ओर से इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद ही प्राचार्य को कार्रवाई करनी पड़ी। मुकदमे को तहरीर देने और जांच कमेटी गठित करने के साथ ही एक सीनियर छात्र को निलंबित किए जाने की कार्रवाई आननफानन में करके इसकी रिपोर्ट शाम को ही यूजीसी के लिए ई-मेल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य के निर्देश पर कार्रवाई कर दी गई है। अब जांच कमेटी पूरे मामले में जांच करके रिपोर्ट देगी, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एसपी मौर्य, चीफ प्राक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed