{"_id":"682a4f24123357334700dbad","slug":"a-sex-racket-was-being-run-under-the-guise-of-a-massage-parlor-eight-people-including-six-women-arrested-bareilly-news-c-4-lko1064-643446-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, छह महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, छह महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी नगर तिराहे के पास ग्लैक्सी स्पा नाम के मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का शनिवार रात पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस दौरान छह महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर 13,530 रुपये व अश्लील सामग्री बरामद की गई।
एसएसपी अनुराग आर्य ने सूचना मिलने पर शनिवार रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। इज्जतनगर पुलिस ने घर में छापा मारा और देह व्यापार कर रहे दो युवकों व छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए यह गलत काम करती हैं। मसाज के नाम पर ग्राहक को बुलाते हैं, फिर एक हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलते हैं। क्यूआर कोड के जरिये भी रुपये लेते हैं। शनिवार को भी पुरुषों को घर में बुलाकर उनकी पसंद के हिसाब से लड़की को कमरे में भेजकर वेश्यावृत्ति कर रहे थे। फोन के जरिये भी ग्राहकों को बुलाया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
दवाओं का जखीरा बरामद
पुलिस ने देहव्यापार करने वाले गिरोह के पास से बड़े पैमाने पर सेक्सवर्धक दवाएं बरामद की हैं। इसके साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, 10 स्मार्टफोन, क्यूआर कोड और 13,530 रुपये बरामद किए गए।
-- -
गोरखपुर का नीरज सरगना, इन लोगों को किया गिरफ्तार
पूछताछ में पता लगा कि गोरखपुर निवासी नीरज और सलोनी इस रैकेट का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने नीरज की पत्नी को भी पूछताछ के लिहाज से हिरासत में रख रखा है। मौके से मुरादाबाद के कटघर की तीन व सिविल लाइन निवासी दो युवतियों को पकड़ा गया है। वहीं, एक बरेली के संजयनगर की भी है। भोजीपुरा निवासी सचिन व किशन कुमार भी सेक्स रैकेट में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवा रही है। गिरोह के सरगना व उसके साथियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।