{"_id":"6990dd8aaadd6a46790a01d2","slug":"a-seven-year-old-girl-was-raped-by-a-teenager-bareilly-news-c-4-vns1074-826763-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सात साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सात साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 15 साल का किशोर फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी लिखकर किशोर को पकड़ लिया। कोर्ट ने उसे किशोर सदन भेजा है।
बच्ची के पिता ने थाना प्रभारी सीपी शुक्ला को बताया कि उनकी सात साल की बच्ची शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे फुसलाकर सुनसान पड़े होलिका दहन स्थल पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चीखपुकार मचाई तो आरोपी भाग गया।
बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची रोते हुए घर आई और आपबीती बताई। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी लिखकर उसे हिरासत में ले लिया। उसे कोर्ट से किशोर सदन भेजा गया है। संवाद