{"_id":"6990ddb560bdd6476b0a96a5","slug":"a-scoundrel-came-stalking-from-uttarakhand-and-molested-a-girl-in-a-wedding-hall-bareilly-news-c-4-vns1074-826401-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तराखंड से पीछा करते आया शोहदा, बरातघर में की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तराखंड से पीछा करते आया शोहदा, बरातघर में की छेड़खानी
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके के नकटिया में एक शादी समारोह में उत्तराखंड की युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। रुद्रपुर के किच्छा निवासी युवती ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती ने थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि वह किच्छा की निवासी हैं। 12 फरवरी को अपने चाचा के यहां शादी में शामिल होने बरेली आई थी। आरोप है कि किच्छा निवासी कासिफ नाम उसका पीछा करते हुए बरेली पहुंच गया। वह 13 फरवरी की रात करीब दो बजे उस बरातघर में घुस आया जहां समारोह में वह मौजूद थीं। यहां कासिफ उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के विरोध और शोर मचाने पर समारोह में मौजूद लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान कासिफ ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी रुद्रपुर में मामला दर्ज कराया जा चुका है। ब्यूरो