फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A sample of 35 suspects has been reported and the report is negative

35 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आई रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 04 May 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
A sample of 35 suspects has been reported and the report is negative
corona sample - फोटो : PTI

आज 41 सैंपल और जांच के लिए भेजे जाएंगे आईवीआरआई
विज्ञापन

अब तक 2628 टीमों ने 223381 घरों का किया सर्वे, नहीं मिला कोई पॉजिटिव केस

बरेली। हॉटस्पॉट एरिया ब्रह्मपुरा और हजियापुर के एक किलोमीटर दायरे के कन्टेंनमेंट जोन में चल रही स्क्रीनिंग में रविवार को 39 टीमों ने सर्वे किया। 3734 घरों के सर्वे में बाहर से आए 13 व्यक्तियों के अलावा 20 संदिग्ध लोगों के सैंपल मेडिकल मोबाइल यूनिट ने लिए। इसके अलावा जांच को आईवीआरआई भेजे गए 35 सैंपल की रिपोर्ट रात करीब सवा आठ बजे आ गई। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, एक निजी अस्पताल की पॉजिटिव आई पूल टेस्ट की रिपोर्ट के बाद अब सोमवार को पूल में शामिल तीन डॉक्टरों और तीन नर्सों के अलग-अलग सैंपल लेकर सोमवार को जांच के लिए भेजे जाएंगे। इधर, हजियापुर के संक्रमित युवक के साथ क्लीनिक पर काम करने वाले युवक और उसके पिता को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तीन सौ बेड के अस्पताल में चल रही स्क्रीनिंग में संदिग्ध मिले 21 लोगों समेत कुल 41 सैंपल जांच के लिए सोमवार को आईवीआरआई भेजे जाएंगे। वहीं, हॉटस्पॉट एरिया में चल रही स्क्रीनिंग में अब तक 2628 टीमें 223381 घरों का सर्वे कर चुकी हैं। राहत की बात यह है कि अब तक कोई पॉजिटिव केस स्क्रीनिंग में नहीं मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed