फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A road will be constructed for Kanwar pilgrims on the Bareilly-Budaun route.

Bareilly News: बरेली-बदायूं मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के लिए बनेगा रोड

Tue, 07 Jul 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 07 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A road will be constructed for Kanwar pilgrims on the Bareilly-Budaun route.
भमोरा। रामगंगा से पुठी बॉर्डर तक कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम आंवला विदुषी सिंह और सीओ नितिन कुमार ने सोमवार को बरेली-बदायूं मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। जगह-जगह वनवे किए गए रोड, अधूरे पुल और चांडपुर पर बन रहे ओवरब्रिज का जायजा लिया गया। एसडीएम सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों आर पी सिंह डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर हाईवे, धर्मवीर सिंह लाइजिंग हेड, जूगल किशोर प्रोजेक्ट मैनेजर इंचार्ज और पवन पांडे असिस्टेंट साइड इंजीनियर के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 11 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां कार्य पूरा करना है। अधिकारियों को 10 दिन में कावड़ियों के लिए साइड रोड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। टर्निंग पॉइंट पर संकेतक और लाइट की व्यवस्था की जाएगी। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई आरपी सिंह ने 10 दिन में कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed