{"_id":"68f1622269504e939e0e54ee","slug":"a-resolution-of-censure-was-passed-against-the-absent-officers-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105562-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनुपस्थित अफसरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनुपस्थित अफसरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक में बोलती ब्लाक प्रमुख रश्मि गंगवार
बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित, एक करोड़ रुपये से होंगे क्षेत्र में विकास कार्य
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत बैठक ब्लॉक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख रश्मि गंगवार की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनुपस्थित रहने वाले अफसरों के खिलाफ बृहस्पतिवार को निंदा प्रस्ताव पास किया गया। वहीं, दूसरी तरफ क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये के प्रस्तावों को पास कर दिया गया।
बैठक में पूर्ति विभाग और सहकारिता विभाग से कोई प्रतिनिधि के न आने पर दोनों विभागों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार ने कहा कि क्षेत्र पंचायत द्वारा सभी गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही नाली, पुलिया, खड़ंजा का निर्माण भी किया जा रहा है। एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में कृषि रक्षा केंद्र प्रभारी भानु प्रताप, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोहम्मद मुगीश, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह, पशुपालन विभाग के डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने सदन को संबोधित किया।
इस मौके पर रविशंकर गंगवार, एडीओ पंचायत रविकांत यादव, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापति, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार, प्रधान रफीक अहमद बलराम सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद