{"_id":"66f9cb7a43f0626476077eb4","slug":"a-report-has-been-filed-against-four-people-including-two-juvenile-offenders-who-were-hooligans-with-a-gun-baheri-news-c-124-1-sbly1010-102946-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तमंचा लेकर गुंडई करने वाले दो बाल अपचारी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तमंचा लेकर गुंडई करने वाले दो बाल अपचारी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 30 Sep 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। बिलवा गांव में तमंचा लेकर गुंडई करने के आरोप में दो बाल अपचारियों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के रहने वाले हैं। उन्हें थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं इन आरोपियों को खंभे से बांधकर पीटने वालों पर पुलिस ने रहम दिखा दिया।
बिलवा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मोबाइल फोन पर किसी से गाली-गलौज कर रहे थे। वहां से महिलाओं के भी गुजरने का हवाला देते हुए कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपी तमंचा लहराते हुए अभद्रता करने लगे। गांव वालों ने चार को पकड़ लिया। उनके दो साथी फरार हो गए। ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर आरोपियों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने उन्हें छुड़ाया।
सभी को थाने लाया गया। आरोपी आकाश व विश्वास के पास 315 बोर का एक तमंचा मिला। दो बाइकें भी बरामद हुईं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक साथी के मामा के यहां रिठौरा गए थे। वहां से पिपरिया जाते समय बिलवा के पास बाइक फिसल गई। यहां आए ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मारपीट व शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।