फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A pipeline leak caused a fire in the school kitchen.

Bareilly News: पाइप लाइन लीक होने से स्कूल की रसोई में लगी आग

Sat, 18 Oct 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
A pipeline leak caused a fire in the school kitchen.
भोजीपुरा। एक प्राथमिक स्कूल के रसोईघर में सिलिंडर का पाइप लीक होने से रसोईघर में आग लग गई। हादसे के भय से बच्चों को स्कूल से बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। रसोइया ने जान पर खेलकर आग पर काबू पा लिया। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्कूल जादौपुर में मिड-डे मील का भोजन तैयार हो रहा था। तभी सिलिंडर की पाइप लाइन कहीं से लीक हो गई। पाइप लाइन लीक होने से रसोईघर में आग लग गई। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। रसोईयां ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। प्रधान मोहम्मद उमर ने बताया कि आग से स्कूल के किसी सामान की क्षति नहीं हुई है। प्रधानाध्यापक योगेंद्र कुमार ने घटना की सूचना एबीएसए भोजीपुरा विवेक शर्मा को फोन पर काॅल करके दी है। एबीएसए विवेक शर्मा ने बताया कि दीपावली की छुट्टी के बाद आगे के कारणों की जांच करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed