फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A person was attacked by a herd of bulls and died

Bareilly News: व्यक्ति पर सांड़ों के झुंड ने किया हमला, मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A person was attacked by a herd of bulls and died
शेरगढ़। फाइल फोटो मुन्नालालकश्यप
शेरगढ़। कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरा में घर से बाहर गली में आ रहे एक व्यक्ति पर सांड़ों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के मोहल्ला जाटवपुरा के 52 वर्षीय मुन्ना लाल कश्यप किसी कार्य से अपने घर से कस्बे में जा रहे थे। इसी दौरान घर के आगे गली में सांड़ आपस में लड़ रहे थे। मुन्ना लाल को देखते ही सांड़ हमलावर हो गया। उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसी दौरान मौजूद दूसरे सांड़ ने जमीन पर पड़े मुन्ना लाल के ऊपर पैर रख दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर होने पर परिजन व पड़ोसी आ गए। उन्होंने बमुश्किल सांड़ों को भगाया।
विज्ञापन

परिजन मुन्ना लाल को कस्बा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुन्ना लाल के दो बेटे हैं। दोनों विवाहित हैं। मृतक अपनी दो बीघा ज़मीन में खेती करता था। जानकारी होने पर हल्का लेखपाल दीपक गंगवार मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन बिना पंचनामा कराए ही शाम तक मृतक की अंत्येष्टि कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो साल में दो की मौत, दर्जनभर घायल
बतातें चले कि लगभग एक वर्ष पूर्व विकासखंड शेरगढ़ के गांव सिहोर निवासी जागन लाल को सांड़ ने पटक-पटक कर मार दिया था। इसी क्रम में लगभग एक सप्ताह पूर्व बैरमनगर निवासी मुजीम को सांड़ ने गंभीर घायल कर दिया था। जशनपुर निवासी राम स्वरूप को लगभग दो वर्ष पूर्व सांड़ ने पटक कर मार दिया था। इस तरह से सालभर में दर्जनभर लोग घायल हुए हैं।

--
गोशाला भेजने के नाम पर कागजों में चल रहा काम
विकासखंड में छुट्टा पशुओं के लिए गोशाला बनाई गई है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते छुट्टा पशुओं को गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। ये पशु यहां-वहां घूमते दिखाई देते हैं। इस पर लोगों ने भी आक्रोश जताया है। ईओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सांड़ों को अभियान चलाकर पकड़वाया जाएगा। नगर पंचायत की गोशाला की क्षमता लगभग 225 पशुओं की है, जबकि 206 मौके पर हैं। संवाद

शेरगढ़। फाइल फोटो मुन्नालालकश्यप

शेरगढ़। फाइल फोटो मुन्नालालकश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed