{"_id":"6935ef3bf73546eb500179b1","slug":"a-millionaire-on-papera-troubled-sister-in-realitya-millionaire-on-papera-troubled-sister-in-reality-bareilly-news-c-4-vns1074-782051-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कागजों पर लखपति... हकीकत में परेशान दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कागजों पर लखपति... हकीकत में परेशान दीदी
विज्ञापन
- कैंट विधायक ने मांगी थी सूची, उपायुक्त ने नहीं दी, कई समूहों को स्टार्टअप फंड का इंतजार
बरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आंकड़े लखपति दीदी की हवाई कहानी गढ़ रहे हैं। जबकि, हकीकत में दीदी आर्थिक रूप से परेशान हैं। विभाग जहां 35 हजार से अधिक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक होने का दावा कर रहा है, वहीं स्वयं सहायता समूह आर्थिक मदद के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।
उपायुक्त स्वत: रोजगार जिले में लखपति दीदियों की संख्या 35,339 बताते हैं। जबकि, हकीकत यह है कि 300 से अधिक स्वयं सहायता समूह बंद हो चुके हैं। उन पर बैंकों का 3.87 करोड़ बकाया है। खाते एनपीए हो चुके हैं। 12 जुलाई को हुई जिला विकास, समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दीदियों के लखपति होने की वास्तविकता जांचने के लिए उपायुक्त से सूची मांगी थी। विधायक ने बताया कि यह सूची उन्हें नहीं दी गई है। विभागीय हीलाहवाली में ही स्वयं सहायता समूह प्रगति नहीं कर पा रहे हैं और ऐसे में बैंकों का भी पैसा फंस रहा है।
योजना है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनें और वह साल में एक लाख रुपये से अधिक कमा सकें, लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा है। मीरगंज के चिल्लापुर की रुसमा समूह सखी ने लड्डू गोपाल के नाम से अक्तूबर 2023 में स्वयं सहायता समूह बनाया था। उसी वर्ष अन्य 10 समूह भी उन्होंने गठित कराए थे, लेकिन लंबे इंतजार बाद इन्हें डेढ़ महीने पहले ही रिवाॅल्विंग फंड मिला है। रुसमा कहती हैं कि यदि समूह के कार्यों की शुरुआत अच्छी हो जाए तो काम गति पकड़ लेता है। लेकिन, शुरुआत ही अच्छी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
फिरोजपुर की ऊषा ने वर्ष 2022 में आस्था स्वयं सहायता समूह बनाया था। 15 हजार के अलावा कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। स्टार्टअप फंड भी नहीं मिला। ऊषा ने बताया कि सूचना मिली है कि पैसा खाते में आया है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों में बने ऐसे काफी समूह हैं, जिन्हें रिवॉल्विंग फंड तक नसीब नहीं हो सका है।
उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया कि वर्ष 2024-25 में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 32 हजार महिलाएं लखपति बनी थीं। इस बार 53 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। रिपोर्ट आई है कि समूह की 57,992 महिलाओं के लखपति दीदी बनने की संभावना है। फिलहाल, लक्ष्य के सापेक्ष 3,339 महिलाएं लखपति दीदी बन भी गई हैं। संवाद
--
लखपति दीदियों के आंकड़े सही हैं। जहां कमियां दिखती हैं, उसे दुरुस्त करा दिया जाता है। दो वर्षों में समूह की 35 हजार महिलाओं की विभिन्न स्रोतों से एक लाख या इससे अधिक आय हुई है। - योगेंद्र लाल भारती, उपायुक्त स्वत: रोजगार