फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   a man open fire during kanwar yatra before lathi charge in bareilly

बरेली बवाल: कांवड़ियों के जत्थे में शामिल युवक ने की थी फायरिंग, सामने आया वीडियो; गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Mon, 31 Jul 2023 07:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 07:02 PM IST
सार

बरेली के जोगी नवादा में कावड़ियों पर लाठीचार्ज से पहले जत्थे में शामिल युवक ने तमंचे से फायरिंग की थी। इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस अब फायरिंग करने वाले की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। 

विज्ञापन
a man open fire during kanwar yatra before lathi charge in bareilly
फायर करता युवक (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में कावड़ यात्रा गुजरने से पहले रविवार को भीड़ में शामिल खुराफाती तत्वों ने फायरिंग कर दी थी। इसका वीडियो सामने आया है। फायरिंग के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया था। कांवड़ियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद पांच घंटे बाद शासन स्तर से एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हटा दिया गया। उनकी जगह नए एसएसपी घुले सुशील कुमार ने जिले में आमद दर्ज करा ली है। वह सबसे पहले आईजी और एडीजी से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


देर रात बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और जोगी नवादा चौकी इंचार्ज अमित कुमार को भी निलंबित कर दिया गया। सोमवार को पुलिस के हाथ वो सीसीटीवी फुटेज लग गया, जिसमें दो युवक फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है, इनमें एक इलाके का शातिर बदमाश बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: जत्थे में शामिल अराजकतत्व ने की फायरिंग, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; DJ जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जोगी नवादा में बवाल के बाद बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किा गया है। इबादत स्थल के पास पैरामिलिट्री कैंप कर रही है। सावन का सोमवार के चलते शहर के अन्य मंदिरों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। उधर, वन मंत्री अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मोहल्ले में आकर लोगों से बात की। 

देर रात छह-सात लोगों को पकड़ा 

देर रात पुलिस ने जोगी नवादा इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर और एक धार्मिक संगठन के नेता के साथ ही छह-सात लोगों को पकड़ लिया था। बारादरी थाने में वीडियो से फुटेज देखकर इनकी व अन्य लोगों की पहचान की जा रही थी। डीजे संचालक को भी पकड़ा गया और डीजे थाने में खड़ा कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि करीब चार सौ लोगों की भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस के पास कई वीडियो व फुटेज हैं, जिनसे आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed