{"_id":"649024c7c9c0ca23970f2a93","slug":"a-man-clashes-with-home-guard-doing-duty-at-roadways-bus-stand-in-bareilly-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड से भिड़ा व्यापारी, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड से भिड़ा व्यापारी, मारपीट
Mon, 19 Jun 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:23 PM IST
सार
पुराने रोडवेज बस अड्डे पर होमगार्ड ड्यूटी कर रहा था, तभी किसी बात को लेकर एक व्यापारी उससे भिड़ गया। दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
व्यापारी और होमगार्ड में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार को एक व्यापारी और ट्रैफिक व्यवस्था बनाने को ड्यूटी कर रहे होमगार्ड में मारपीट हो गई। मारपीट होता देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसवालों ने व्यापारी से होमगार्ड को बचाया। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल रहा। व्यापारी का नाम आशीष बताया जा रहा है।
विज्ञापन
किसी बात को लेकर होमगार्ड के टोकने पर व्यापारी को भड़क गया और वह होमगार्ड से भिड़ गया। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर ही मामला रफादफा कर दिया गया। हालांकि बाद में होमगार्ड ने तहरीर दे दी। होमगार्ड की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन